Sliderपंजाब

सीएम मान ने 3 माह की रकम एक साथ जारी की

जालंधर: पंजाब में 18 साल से बड़ी उम्र की महिलाओं के खाते में आज ₹1100 करोड़ ट्रांसफर किए गए। इसकी शुरूआत CM भगवंत मान अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से की। इसमें जनरल वर्ग की महिलाओं को 1 हजार और दलित वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए महीना मिला। पहली बार सरकार ने 3 महीने की राशि इकट्‌ठी दी।जिसमें जनरल वर्ग की महिलाओं के खाते में 3 हजार और SC वर्ग की महिलाओं के अकाउंट में साढ़े 4 हजार रुपए दिए गए। सभा में बैठी एक महिला के मोबाइल पर साढ़े 4 हजार का पहला मैसज आया। CM मान ने कहा कि कल तक 40 लाख महिलाओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। महिलाओं को जुलाई, अगस्त और सिंतबर तक की रकम दी गई है।सीएम के भाषण के बीच एक महिला मंच पर पहुंची और खुद के फोन पर आया मैसेज सीएम को दिखाया। सीएम ने फोन पकड़कर मैसेज पढ़कर कहा कि 4500 रुपए आ गए जी। इसके बाद महिला ने कहा- मेरी चार बेटियां हैं, उनका खर्च तो निकलेगा ही।फिर सीएम ने कहा कि 4500 रुपए आए। सीएम ने महिला से पूछा कि आप कहां से हो। इस पर महिला का जवाब था कि धूरी से। सीएम ने कहा कि 4500 रुपए आ गए हैं। महिला ने कहा कि वह ब्लॉक प्रधान है। सीएम ने फिर सीएम ने पूछा कि इसका प्रयोग कहां करोगी, जिसपर महिला ने कहा- मेरी चार बेटियों का खर्च निकलेगा।

Related Articles

Back to top button