
जालंधर: मेष (Aries): आपके रुके हुए काम आज पूरे होंगे और तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।उपाय: आज के दिन हनुमान जी को लाल चोला चढ़ाएं।2. वृषभ (Taurus): कार्यक्षेत्र में लाभ होगा, लेकिन किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को सोच-समझकर लें।उपाय: माँ लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद वस्त्र अर्पित करें।3. मिथुन (Gemini): व्यापार में मुनाफा होगा। परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताने का मौका मिलेगा।उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं और गणेश जी की आराधना करें।4. कर्क (Cancer): आपकी ऊर्जा और आकर्षण दूसरों को प्रभावित करेगा। सेहत का ध्यान रखें।उपाय: शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें।5. सिंह (Leo): रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर किसी की सलाह आपको एक नई दिशा दे सकती है।उपाय: सूर्य देव को जल में रोली मिलाकर अर्घ्य दें।6. कन्या (Virgo): धन-लाभ के योग बन रहे हैं। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।उपाय: जरूरतमंदों को पीले वस्त्र या फल दान करें।7. तुला (Libra): आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी।उपाय: माता संतोषी या माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं।8. वृश्चic (Scorpio): पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। घर या वाहन में निवेश के लिए आज का दिन अनुकूल है।उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं।9. धनु (Sagittarius): नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और पीले रंग के फूल अर्पित करें।10. मकर (Capricorn): मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।उपाय: शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और तेल का दान करें।11. कुंभ (Aquarius): आज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।उपाय: पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।12. मीन (Pisces): अटके हुए सरकारी कार्य पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है।उपाय: केसर का तिलक लगाएं और पीले फल का दान करें।