Sliderअन्य राज्य

चंबा में मंदिर में फंसे रहे 24 श्रद्धालु, ऑरेंज अलर्ट जारी

चंबा: चंबा जिले के भरमौर में तेज बारिश में लकड़ी का एक अस्थायी पुल बह गया। इस पल के टूटने से मंदिर जाने का रास्ता कट गया। इस मंदिर में 24 श्रद्धालु मौजूद थे। पूरी रात मंदिर में फंसे रहे। शुक्रवार को एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन, पर्वतारोहण संस्थान और लोक निर्माण विभाग ने उन्हें रेस्क्यू किया।तेज वर्षा के कारण हो रही तबाही को देखते हुए शिमला मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही कुछ क्षत्रों में आने वाले दिनों में भीषण बारिश की चेतावनी दी है।

Related Articles

Back to top button