
जालंधर, सोमवार 6 जुलाई ( ) स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर जी की श्रद्धांजलि सभा सोमवार को श्री देवी तालाब मंदिर के राम हॉल में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुई। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, परिजनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के संचालक एवं संस्थापक गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री सुमेधा भारती जी ने अपने प्रेरणादायी एवं ओजस्वी प्रवचन में कहा कि मनुष्य का शरीर नश्वर है, जबकि आत्मा अजर, अमर एवं अविनाशी है। उन्होंने कहा कि मृत्यु जीवन का शाश्वत सत्य है और जो इस सत्य को समझकर सद्गुरु के सान्निध्य में ब्रह्मज्ञान प्राप्त करता है, वही जीवन के वास्तविक उद्देश्य को जान पाता है। इस अवसर पर उनके साथ सुमेधा भारती जी, बीना भारती जी, रीचा भारती जी, साध्वी निर्मलाज्योति भारती जी, साध्वी निवृति भारती जी, साध्वी पल्लवी भारती जी स्वामी नरेश जी, स्वामी विन्यानंद जी, स्वामी तरुण जी, स्वामी सज्जनानन्द जी मौजूद थे।
साध्वी जी ने कहा कि ईश्वर भक्ति, सत्कर्म, मानव सेवा तथा सद्गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही जीवन को सार्थक बनाया जा सकता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपने जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों को अपनाने और समाज में प्रेम, सद्भाव एवं सेवा की भावना को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने स्वर्गीय श्रीमती आशा धीर जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए । इस मौके पर सुशील रिंकू, शीतल अंगूराल, महिंद्र भगत, नितिन कोहली, जालंधर के डीसी वर्जीत वालिया
कमिश्नर सतिंदर सिंह आदि मौजूद थे।