
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव सामने आया है शुक्रवार, 17 जुलाई को अनुराग कुमार दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया, उन्हें सतीश गोलचा की जगह पोस्टिंग मिली है सतीश गोलचा को समय से पहले CP पद से हटाया गया है वहीं, बात करें अनुराग कुमार की तो इससे पहले वो इंटेलिजेंस ब्यूरो के पद पर तैनात थे अनुराग, 1994 बैच के आपीएस अधिकारी है, उन्होंने 1992 बैच के आईपीएस ऑफिसर सतीश गोलचा की जगह ली, जिन्होंने पिछले साल अगस्त 2025 में दिल्ली पुलिस की कमान संभाली थी
हैरानी की बात तो ये है कि सतीश गोलचा का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही उन्हें पद से हटा दिया गया केंद्र सरकार की ओर से जारी आधिकारिक आदेश में बताया गया कि 1994 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी अनुराग कुमार को दिल्ली पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है यह नियुक्ति उनके औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी मानी जाएगी और अगले आदेश तक बनी रहेगी गौरतलब है कि अनुराग कुमार इससे पहले केंद्रीय सीक्रेट एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में विशेष निदेशक के पद पर तैनात थे