
दिल्ली: एक हफ्ते में कच्चा तेल करीब 16% महंगा हो चुका है अमेरिका-ईरान तनाव बढ़ने के बाद ब्रेट क्रूड 88 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या भारत में भी पेट्रोल-डीजल महंगा होगा? फिलहाल राहत की बात यह है कि शनिवार, 18 जुलाई 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है 25 मई 2026 के बाद से देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतें जस के तस बनी हुई हैं हालांकि कुछ शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिला है अलग-अलग राज्यों में VAT और फ्रेट चार्ज की वजह से शहरों के रेट अलग-अलग हैं ऐसे में अगर आप आज टंकी फुल कराने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर जान लें