
जालंधर: मेष (Aries): आज का दिन ऊर्जावान रहेगा, लेकिन माता के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है।उपाय: आज मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं।वृषभ (Taurus): स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।उपाय: पक्षियों को दाना खिलाएं।मिथुन (Gemini): करियर और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।उपाय: भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें।कर्क (Cancer): धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल चढ़ाएं।सिंह (Leo): ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। धैर्य से काम लें।उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।कन्या (Virgo): आज धन खर्च सोच-समझकर करें। मानसिक शांति के लिए अध्यात्म की ओर झुकाव होगा।उपाय: जरूरतमंदों को हरे वस्त्र या अन्न का दान करें।तुला (Libra): आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा के योग बन रहे हैं।उपाय: मंदिर में कपूर या सुगंधित इत्र का दान करें।वृश्चिक (Scorpio): भूमि या संपत्ति में निवेश का अच्छा दिन है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।धनु (Sagittarius): कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आज कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।उपाय: विष्णु जी के मंदिर में पीले फल दान करें।मकर (Capricorn): किसी पुराने निवेश से लाभ होगा। व्यापार में नई योजनाएं सफल होंगी।उपाय: शनि मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं।कुंभ (Aquarius): सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को शुभ समाचार मिल सकता है।उपाय: पक्षियों के लिए पानी का बर्तन रखें।मीन (Pisces): पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। आर्थिक उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे।उपाय: केसर का तिलक लगाएं।