
दिल्ली: स्पेस सेक्टर में भारत आज यानी शनिवार को एक और लंबी छलांग लगाने वाला है जी हां, भारत के पहले निजी रॉकेट विक्रम-1 के लॉन्च की तैयारी पूरी हो चुकी है, और आज सुबह करीब 11:30 रॉकेट को अंतरिक्ष की ओर रवाना किया जाएगा दिलचस्प बात ये हैं कि मानवरहित ये रॉकेट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए स्पेशल संदेश को लेकर लॉन्च होगा ऑर्बिटल क्लास रॉकेट विक्रम-1 को हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा बनाया गया है, जिसे सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा इस रॉकेट के साथ पीएम मोदी का हाथ से लिखा एक पोस्टकार्ड पेलोड में शामिल है, जिस पर प्रधानमंत्री ने ‘वंदे मातरम’ लिखा है कंपनी के अनुसार, पेलोड में पीएम मोदी का पोस्टकार्ड अकेला नहीं होगा इसके साथ टीम के सदस्यों, निवेशकों, नीति-निर्माताओं और दुनिया भर के शुभचिंतकों द्वारा लिखे गए संदेश भी इसी मिशन के तहत अंतरिक्ष की यात्रा करेंगे इस पूरे अभियान को कंपनी ने ‘मिशन आगमन’ नाम दिया है गौरतलब है कि यह मिशन स्काईरूट के लिए काफी अहम है इससे पहले 2022 में कंपनी ने विक्रम-S नाम का सब-ऑर्बिटल मिशन लॉन्च कर यह साबित किया था कि वह अंतरिक्ष तक पहुंचने वाली भारत की पहली निजी कंपनी बन सकती है, जिसने 88.8 किलोमीटर की अधिकतम ऊंचाई और मैक 5.07 की अधिकतम रफ्तार हासिल की थी