दिल्ली: IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया वाला सिस्टम बन रहा है और एक पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव होगा, इसलिए देश के 60 से 70 प्रतिशत हिस्से में मानसून के बादल फिर छा गए हैं, जिनके झमाझम बरसने के आसार हैं खासकर उत्तर पश्चिम भारत में मौसम बदलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी IMD के अनुसार, अगले 7 दिन के दौरान पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है वहीं पश्चिम-मध्य और दक्षिणी भारत में और अगले 3 दिन तक उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी पड़ सकती है दिल्ली-NCR में आज 18 और कल 19 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है गरज चमक के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है हवाओं की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 31 डिग्री रह सकता है 20, 21, 22 जुलाई को भी मौसम विभाग का रेड अलर्ट दिल्ली में रहेगा