जम्मू: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है प्रदेश के कई जिलों में बाढ़, भूस्खलन और मकान ढहने जैसी घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है पिछले दो दिनों में बारिश से जुड़े हादसों में 24 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि छह लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं सबसे अधिक प्रभावित जिलों में पुंछ और राजौरी शामिल हैं जहां राहत और बचाव अभियान लगातार जारी इस बीच सोशल मीडिया पर जम्मू-कश्मीर से कई वीडियो और तस्वीरें सामने आ रही है, जिसमें प्रकृति के प्रकोप को साफ देखा जा सकता है जम्मू-कश्मीर के अलावा उत्तराखंड समेत अन्य पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से लैंडस्लाइड की खबरें सामने आ रही हैंबीते सोमवार को पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र के लोरन गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ तेज बारिश के बीच पहाड़ी से भारी मलबा एक कच्चे मकान पर आ गिरा, जिससे एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई वहीं, डोडा जिले में भद्रवाह से जम्मू जा रही एक यात्री बस पर रग्गी नाले के पास पहाड़ से बड़ा पत्थर का टुकड़ा गिर गय इस दुर्घटना में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए इसके अलावा डोडा के काश्तीगढ़ क्षेत्र में मकान ढहने से एक महिला की जान चली गई अधिकारियों के अनुसार, पुंछ और राजौरी जिलों में दो दिनों के भीतर 21 लोगों की मौत दर्ज की गई है