
पठानकोट :पंजाब के पठानकोट में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से गुस्साए लोगों ने निजी कंपनी की बस में आग लगा दी। घटना की वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।पहले एक स्कूटी और फिर एक बाइक को टक्कर मारी जानकारी के अनुसार, निजी कंपनी की एक बस जम्मू की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस ने पहले एक स्कूटी और फिर एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है