
जालंधर: सुबह बाइक सवार 2 स्नैचरों ने दिनदिहाड़े एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाते हुए उसके कान से सोने की बाली झपट ली। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां उसके कान पर टांके लगाए गए।पीड़िता के बेटे निवासी गढ़ा ने बताया कि उनकी मां सीता देवी इलाके के एक पी.जी. में खाना बनाने का काम करती है। बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे वह रोजाना की तरह पैदल काम पर जा रही थीं। घर से कुछ दूरी पर पहुंचते ही पीछे से बाइक पर आए 2 युवकों ने उनके कान से सोने की बाली झपट ली और फरार हो गए।झपटमारी के दौरान बदमाश महिला के कान का मांस भी नोचकर ले गए, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ीं। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनके कान पर टांके लगाए।