दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री आवास तक मार्च के लिए निकल गए हैं उनके साथ AAP समर्थक नेता और कार्यकर्ता भी हैं, लेकिन दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल के मार्च को फिरोज शाह रोड पर ही रोक लिया इसलिए केजरीवाल और उनके समर्थक रोड पर ही धरने पर बैठ गए हैं पुलिस ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने इस मार्च के लिए अनुमति नहीं ली थी इथेनॉल ब्लेंडेड फ्यूल को लेकर आम आदमी पार्टी ने आंदोलन शुरू किया है अरविंद केजरीवाल कहते हैं कि E20 पेट्रोल को देशवासियों पर जबरन थोपा जा रहा है आम लोगों और करोड़ों वाहन मालिकों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. केंद्र सरकार को इस पेट्रोल को लेकर देश के सभी पक्षों से चर्चा करनी चाहिए थी फायदों के साथ इसके नुकसान भी लोगों को बताने चाहिए थे, लेकिन सरकार ने सिर्फ अपना फायदा देखते हुए इसे जनता पर थोप दिया और इसे लेकर लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज किया केंद्र सरकार की इसी मनमानी के खिलाफ AAP ने मोर्चा खोल दिया अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार के सामने 3 मांगें रखी हैं पहली शर्त यह है कि देशभर के सभी पेट्रोल पंपों पर E20 फ्यूल और पेट्रोल दोनों का ऑप्शन होना चाहिए और ग्राहकों को किसी एक फ्यूल को चुनने की छूट होनी चाहिए दूसरी शर्त यह है कि इथेनॉल ब्लेंडेड E20 फ्यूल की कीमत नॉर्मल पेट्रोल से कम होनी चाहिए तीसरी मांग यह है कि E20 फ्यूल का ऑप्शन मिलने के बाद पेट्रोल का दाम 84 रुपये प्रतिलीटर से कम होना चाहिए तीनों शर्तें मानने में ही लोग का भला होगा