
Sliderअन्य राज्य
होटल में भीषण आग लगने से नौ लोगों की मौत

कोलकाता: कोलकाता की मिर्ज़ा ग़ालिब स्ट्रीट पर एक होटल में रात करीब 2 बजे आग लगने से एक बच्चे समेत 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मरने वाले बांग्लादेशी नागरिक थे जो इलाज के लिए यहां आए थे। आग में छह अन्य लोग घायल हो गए और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।


