

पटियाला : शहर में गुंडागर्दी की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी बीच एक महिला की हत्या करने की वारदात सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार, पटियाला में एक महिला से मारपीट करने के बाद उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी गई, जबकि इस दौरान एक गंभीर घायल हो गया। मृतक महिला की पहचान दिलप्रीत कौर निवासी सुंदर बस्ती के रूप में हुई है, वहीं घायल की पहचान लखवीर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि करीब 8:15 पर पातड़ां के पूराने बस स्टैंड पर मृतक दिलप्रीत कौर बस से उतरकर ऑटो में सवार होकर घर जा रही थी। इस बीच हमलावरों उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले महिला की बेसबॉल से पिटाई की और फिर उसकी गोलियां मारकर हत्या कर दी। इस दौरान ऑटो चालक के भी गोली जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल चालक का राजिंद्रा अस्पताल में इलाज चल रहा है।



