Sliderपंजाब

जालंधर में पुलिस कर्मी की कार और स्कूली ऑटो में टक्कर, बच्चा घायल

जालंधर : जालंधर में एपीजे कॉलेज के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब बांसल स्वीट्स के बाहर एक पुलिस कर्मी की कार की स्कूली बच्चों से भरे ऑटो से टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल बच्चे का आईसीयू में उपचार चल रहा है।हादसे के बाद सामने आई तस्वीरों ने भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। तस्वीरों में बच्चे के परिजन उसे स्टेचर पर अस्पताल ले जाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आरोप है कि पुलिस कर्मी घायल बच्चे की मदद करने के बजाय अपनी कार को हुए नुकसान का जायजा लेता नजर आया। बच्चे की मां स्टेचर का इंतजाम करती रही और परिजन बच्चे के उपचार को लेकर परेशान दिखाई दिए।

Related Articles

Back to top button