पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में बिखेरा अपनी कला का जादू

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों के रचनात्मक कौशल को बढ़ावा देने के लिए बाल वाटिका-एक, बाल वाटिका-दो और बाल वाटिका-तीन के विद्यार्थियों के लिए ‘क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता’ आयोजित करवाई गईं। नन्हें विद्यार्थियों ने रचनात्मकता का परिचय देते हुए विभिन्न प्रकार के फलों, सब्ज़ियों तथा आकृतियों को कल्पना के रंगों से सजाया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने बताया कि इस प्रकार की प्रतिस्पर्धाओं से विद्यार्थियों के शारीरिक-कौशल का विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा विजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट,उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी नन्हें विद्यार्थियों की कला की सराहना की।

Related Articles

Back to top button