Sliderअंतराष्ट्रीय

8 लोगों को ले जा रहा चार्टर विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त

अलास्का: अमेरिका के अलास्का राज्य में एक बड़ा विमान हादसा सामने आया है। आठ लोगों को ले जा रहा एक चार्टर प्लेन पश्चिमी अलास्का में एक सुदूर रडार साइट के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के अलास्का क्षेत्र प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्लेन में 2 पायलट और 6 यात्री सवार थे।उनके हाल-चाल के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई।उन्होंने बताया कि प्लेन एंकरेज से उड़ा था और माना जा रहा है कि दोपहर के समय केप न्यूएनहैम पहुंचने के दौरान वह क्रैश हो गया। उन्होंने कहा कि अब तक मिली जानकारी शुरुआती है।

Related Articles

Back to top button