

जालंधर। लायंस क्लब जालंधर द्वारा संचालित लायंस चैरिटेबल जनरल अस्पताल को अपग्रेड किया गया है।क्लब के प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने बताया कि जरूरतमंद मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में दो अत्याधुनिक ऑक्सीजन मशीनें रखी गई हैं। इनमें से एक मशीन लायन संजीव चोपड़ा द्वारा अस्पताल को भेंट की गई । मल्होत्रा साहब ने संजीव चोपड़ा का इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद किया।इस अवसर पर पूर्व प्रधान एंव अडवाईजर प्रधान आर एस आनंद,रवि मलिक,सैक्ट्री अरुण वशिष्ट,अमनदीप सिंह कौंसलर, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, पीआरओ सरवन अग्रवाल, संजीव चोपड़ा,ऐ के बहल, सेवा सिंह,रमेश कुमार कश्यप, आशीष मल्होत्रा,खुशपाल सिंह सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे।
*मल्होत्रा साहब ने बताया कि लायंस चैरिटेबल जनरल अस्पताल का निर्माण विशेष रूप से जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए किया गया है। यहां फिजियोथेरेपी, लैबोरेटरी, नेत्र रोग, दंत रोग और जनरल फिजिशियन डॉक्टरों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा एक्स-रे सेक्शन भी है, जहां बहुत ही मामूली दरों पर एक्स-रे किए जाते हैं।*
उन्होंने कहा कि लायंस क्लब जालंधर सदैव समाज सेवा और मानवता की सेवा के लिए समर्पित है।



