SliderUncategorizedपंजाब

लायंस क्लब जालंधर ने पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा में करवाया दोपहर के भोजन का आयोजन*

जालंधर, 29 अगस्त 2026

लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए, इंटरनेशनल प्रेसिडेंट के आह्वान ‘फूड फॉर हंगर’ के तहत आज पिंगलवाड़ा, मखदूमपुरा में दोपहर के भोजन का आयोजन किया।क्लब प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई में पिंगलवाड़ा में रह रहे सभी निवासियों को दोपहर का भोजन करवाया गया। इस सेवा प्रकल्प को सफल बनाने में लांयन यशपाल जी का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर सैक्ट्री अरुण वशिष्ट, कोषाध्यक्ष सुरिंदर सिंह, पी.आर.ओ.सरवन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जगन नाथ सैनी,ए.के. बहल,हर्षवर्धन शर्मा,सेवा सिंह,बलकार सिंह सैनी,मोहित सलूजा,रमेश कुमार कश्यप,गुरदीप सिंह ठुकराल,यशपाल,साहिल अरोड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
*इस अवसर पर प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने कहा कि समाज को ऐसे संस्थानों के लिए आगे आना चाहिए,यहाँ बेसहारा लोग रहते हैं जिनकी देखभाल करने वाला इस समाज में कोई नहीं है। लायंस क्लब जालंधर हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहता है*।
अंत में सैक्ट्री लायन अरुण वशिष्ट ने आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। पिंगलवाड़ा प्रबंधन ने भी इस नेक कार्य के लिए लायंस क्लब जालंधर के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button