
कार्गो उतारते समय क्रेन में लगी भीषण आग

मुंबई : मुंबई पोर्ट के BPS पोर्ट पर बीती शाम को कार्गो उतारने के दौरान एक क्रेन में अचानक आग लग गई। इस दुर्घटना में बरकत कंपनी के दो क्रेन ऑपरेटर घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 30 अगस्त को शाम करीब 7:30 बजे हुई। इसमें वियना नाम का जहाज शामिल था जिस पर बारबाडोस का झंडा लगा हुआ था।मुंबई पोर्ट के BPS पोर्ट पर बारबाडोस के झंडे वाले जहाज ‘वियना’ से कार्गो उतारने का काम चल रहा था। बरकत कंपनी द्वारा संचालित दो क्रेनों की मदद से जहाज से 140 मीट्रिक टन का कार्गो उठाया जा रहा था। पुलिस ने कहा कि भारी कार्गो उठाते समय तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई जिससे एक क्रेन में आग लग गई।मुंबई पुलिस ने आगे बताया, ऑपरेशन के दौरान एक क्रेन से कार्गो से जुड़ी स्लिंग असंतुलित होकर ढीली हो गई जिससे पूरा भार दूसरी क्रेन पर आ गया। इसके परिणामस्वरूप, दूसरी क्रेन जमीन से ऊपर उठ गई और उसका सामने का टेलीस्कोपिक बूम जहाज से टकरा गया। घटना के दौरान हुए घर्षण के कारण क्रेन में आग लग गई।



