Sliderअन्य राज्य

नेपाल बाढ़ त्रासदी पर ईशा फाउंडेशन देगा 1 करोड़ रुपये की राहत राशि

ईशा फाउंडेशन के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव ने नाजुक हिमालयी क्षेत्र में आपदाओं से निपटने के लिए क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत, चीन, पाकिस्तान, नेपाल और भूटान को मिलाकर पांच देशों का हिमालयी बोर्ड बनाने की मांग की है। बयान में कहा गया है कि रविवार को काठमांडू में ‘इन सॉलिडैरिटी विद नेपाल’ (नेपाल के साथ एकजुटता) कार्यक्रम में बोलते हुए, सद्गुरु ने नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई विनाशकारी अचानक बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए नेपाल के प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में एक करोड़ रुपये देने का भी वादा किया।इस आपदा में हजारों लोग लापता हो गए हैं और कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। लापता लोगों में ‘ईशा सेक्रेड वॉक्स कैलाश सोजर्न’ के 77 प्रतिभागी भी शामिल हैं, जो आपदा के समय सीमा के चीनी हिस्से में गिरोंग आव्रजन केंद्र पर थे। नेपाल की तरफ तैनात तीन ईशा स्वयंसेवकों के भी लापता होने की खबर है।
राजनीतिक सीमाओं से परे सहयोग का आह्वान करते हुए, सद्गुरु ने कहा कि हिमालयी देशों को पर्वत श्रृंखला को एक साझा पारिस्थितिक तंत्र (इकोलॉजिकल सिस्टम) के रूप में देखना चाहिए।

Related Articles

Back to top button