
एसएसडीपीएस, मास्टर गुर्बन्ता सिंह मार्ग के विद्यार्थियों का अश्मिता खेलो इंडिया वुशु लीग में शानदार प्रदर्शन।

जालंधर, 01 सितम्बर: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, मास्टर गुर्बन्ता सिंह मार्ग के विद्यार्थियों ने अश्मिता खेलो इंडिया वुशु लीग के यूथ, चिल्ड्रन एवं जूनियर वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए कुल 6 पदक अपने नाम किए। कक्षा 5 की अशलीन कौर ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हासिल किया। वहीं कक्षा 7 की परनीत और कक्षा 4 के गुरनूर ने रजत पदक, जबकि भाविका (कक्षा 7), अरीशा (कक्षा 4) और आराध्या (कक्षा 4) ने कांस्य पदक जीते। विद्यालय की प्रिंसिपल सुश्री दिवप्रीत कौर ने विजेता विद्यार्थियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। ग्रुप चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और खेल भावना की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।


