पंजाबशिक्षा और संस्कृति

आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन ने पंजाब और चंडीगढ़ के बॉर्डर स्टेशनों का निरीक्षण किया ; प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की*

जालंधर, 1 सितंबर
आकाशवाणी के महानिदेशक राजीव कुमार जैन ने आज पंजाब के जालंधर और अमृतसर में सीमावर्ती क्षेत्र के प्रसारणों का निरीक्षण किया और इन दोनों स्टेशनों तथा केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने पंजाब में आकाशवाणी की चल रही विकास परियोजनाओं की भी समीक्षा की।

राष्ट्रीय प्रसारक के मानदंडों के अनुसार निर्बाध प्रसारण और मनोरंजन के साथ सूचना (इन्फोटेनमेंट) प्रदान करने में उनके प्रयासों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए, उन्होंने स्टेशनों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने जालंधर स्टेशन पर एक पौधा भी लगाया।

इससे पहले, जालंधर स्टेशन पर उप महानिदेशक (अभियांत्रिकी) रंजीत मीणा के साथ-साथ कार्यक्रम और समाचार प्रमुख तथा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।

शाम के समय, श्री जैन ने अमृतसर में सचखंड श्री हरमंदिर साहिब का दौरा किया और मत्था टेका। उन्होंने स्वर्ण मंदिर से दिन में दो बार शब्द कीर्तन के त्रुटिहीन प्रसारण और शाम को गुरबानी विचार कार्यक्रम के प्रसारण के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।

Related Articles

Back to top button