
एपीजे स्कूल मॉडल टाउन एवं एपीजे रिदम्स किंडरवर्ल्ड में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी*

जालंधर, 2 सितंबर 2026: एपीजे एजुकेशन की अध्यक्षा श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं डॉ. नेहा बर्लिया जी के मार्गदर्शन में एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन एवं एपीजे रिदम्स किंडरवर्ल्ड में जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने एकजुट होकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को मनाया तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध विरासत को आत्मसात किया।
समारोह के दौरान विद्यालय परिसर को आकर्षक एवं रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर की टीम द्वारा प्रस्तुत मधुर श्रीकृष्ण भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विद्यार्थियों ने एकल नृत्य, ऊर्जावान सामूहिक नृत्य एवं मधुर भजनों की प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
एपीजे रिदम्स किंडरवर्ल्ड में प्री-नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्नों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। दादा-दादी के साथ बच्चों की विशेष प्रस्तुतियाँ समारोह का विशेष आकर्षण रहीं। बहुप्रतीक्षित दही-हांडी कार्यक्रम ने उत्सव के उल्लास को और बढ़ा दिया। अभिभावकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए समारोह को और यादगार बना दिया। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में प्रसाद वितरित किया गया, जिससे प्रेम, भक्ति एवं एकता का संदेश प्रसारित हुआ।
एपीजे स्कूल, मॉडल टाउन के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश चंदेल जी एवं एपीजे रिदम्स किंडरवर्ल्ड की इंचार्ज निधि घई सहित शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्य इस अवसर पर उपस्थित रहे।
जन्माष्टमी समारोह का समापन हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ हुआ। इस अवसर ने सभी को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रेम, करुणा, सद्भाव एवं सौहार्द के शाश्वत मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी और सभी के मन में सुखद एवं अविस्मरणीय स्मृतियाँ छोड़ दीं।


