
एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर की छात्रा शोभना अग्रवाल ने वियतनाम की राजधानी हनोई में कॉलेज का किया प्रतिनिधित्व

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी न केवल राज्य स्तर पर, राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कॉलेज की गौरव एवं गरिमा का शंखनाद करते ही रहते हैं। इसी श्रृंखला में बीए 5th समैस्टर की छात्रा शोभना अग्रवाल ने वियतनाम की राजधानी हनोई में एचपेयर एशिया कांफ्रेंस (HPAIR ACONF)में कॉलेज का प्रतिनिधित्व किया। इस कांफ्रेंस का आयोजन वियतनाम के विदेश मंत्रालय के प्रमुख शैक्षिणक संस्थान ‘डिप्लोमेटिक एकेडमी ऑफ़ वियतनाम’में विन यूनिवर्सिटी के सौजन्य से किया गया। इस वैश्विक सम्मेलन में शोभना अग्रवाल का प्रमुख गतिविधियों में भाग लेते हुए न केवल शीर्ष 6 डेलिगेट्स के रूप में चयन हुआ बल्कि उसने एशियाई सेमीकंडक्टर कैपेबिलिटी कंपैक्ट शीर्षक से संयुक्त रूप से स्वतंत्र नीति प्रस्तावित तैयार किया।इस कांफ्रेंस के दौरान शोभना को वैश्विक दिग्गजों से संवाद: वरिष्ठ राजनयिकों, नीति निर्माताओं, अंतर्राष्ट्रीय विकास विशेषज्ञों, व्यापारिक नेताओं और शिक्षाविदों के साथ विभिन्न वक्ता सत्रों, कार्यकारी सेमिनारों (Executive Seminars) और गोलमेज चर्चाओं में सीधे संवाद करने का अवसर प्राप्त
हुआ।वियतनाम की पूर्व उप विदेश मंत्री एवं संयुक्त राष्ट्र में वियतनाम की पूर्व स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत गुयेन फुओंग न्गा (Ambassador Nguyễn Phương Nga) से मुलाकात कर कूटनीति, बहुपक्षवाद और समकालीन अंतर्राष्ट्रीय संबंधों की बारीकियों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस दौरान विश्व बैंक समूह की वरिष्ठ प्रौद्योगिकी सलाहकार एवं पूर्व मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (CTO) लेस्ली गो (Lesly Goh) द्वारा आयोजित कार्यकारी सेमिनार में भाग लेकर भू-राजनीति, प्रौद्योगिकी, अंतर्राष्ट्रीय विकास तथा वैश्विक नेतृत्व पर विस्तार से चर्चा का साक्षी बनने का मौका मिला। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने शोभना को उसकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि वह इसी तरह अपनी युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हुए आगे बड़े और उनके लिए एक प्रेरणास्रोत बने। शोभना ने इस कांफ्रेंस में भारतीय संस्कृति का गौरव बढ़ाते हुए इंडियन क्लासिकल नृत्य की भव्य प्रस्तुति करते हुए सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अपना अनुभव सांझा करते हुए कहा कि निश्चित रूप से वह अवसर प्राप्त होने पर अन्य अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय कांफ्रेंस में भाग लेकर युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते रहेगी। डॉ ढींगरा ने शोभना अग्रवाल का मार्गदर्शन करने के लिए पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ इंग्लिश की अध्यक्ष डॉ नवजोत दियोल के प्रयासों की खुलकर सराहना की।


