Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

तीज महोत्सव का उल्लासपूर्ण आयोजन

जालंधर, 2 सितंबर 2026:
एपीजे एजुकेशन की चेयरपर्सन श्रीमती सुषमा पॉल बर्लिया के मार्गदर्शन में ए. पी. जे. स्कूल महावीर मार्ग में तीज के पावन अवसर पर प्री प्राइमरी विंग से लेकर कक्षा द्वितीय तक की माताओं के लिए एक रंगारंग एवं उत्साहपूर्ण तीज समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री यशपाल शर्मा जी ,उप-प्रधानाचार्या श्रीमती आरती शोरी भट , प्री-प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती जागृति शर्मा और प्राइमरी इंचार्ज श्रीमती प्रियंका शेखो ने सभी माताओं का स्वागत किया|
माताओं ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ अपनी सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का वातावरण पारंपरिक पंजाबी संस्कृति और तीज के उल्लास से सराबोर रहा। माताओं ने सुंदर पारंपरिक परिधानों में सजकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। गिद्धा, नृत्य तथा विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उनके जोश और उमंग ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।

कार्यक्रम में तीज की पारंपरिक सजावट और पंजाबी लोक-संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली। माताओं की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को विशेष एवं यादगार बना दिया।

विद्यालय की ओर से इस अवसर पर सभी माताओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया और कहा गया कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध परंपराओं को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

तीज का यह उत्सव खुशियों, सौहार्द और भारतीय संस्कृति के रंगों से सभी के जीवन को सराबोर करने वाला रहा।अंत में उप प्रधानाचार्या जी ने सभी माताओं का कार्यक्रम में आने व उसे सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया |

Related Articles

Back to top button