
इंडस इंटरनेशनल में विश्वविद्यालय मे Army NCC Enrollment आयोजित

Indus International University में Army NCC Enrollment आयोजित, 23 विद्यार्थियों का चयन
Indus International University (IIU), Bathu, Una में Army NCC Enrollment का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस enrollment प्रक्रिया का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, देशभक्ति, साहस एवं राष्ट्रसेवा की भावना को विकसित करना है।Enrollment प्रक्रिया में Lt. Col. Ravinder Singh, 6 HP (I) Coy NCC, Una तथा Subedar Satish Kumar, Senior JCO, 6 HP (I) Coy NCC, Una ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को NCC के उद्देश्यों, प्रशिक्षण, अनुशासन तथा राष्ट्र निर्माण में NCC की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।इस enrollment प्रक्रिया में Indus International University के कुल 23 विद्यार्थियों ने Army NCC में enrollment प्राप्त किया, जिसमें 13 Boys और 10 Girls शामिल हैं। विद्यार्थियों ने NCC में शामिल होकर देश सेवा एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।इस अवसर पर विश्वविद्यालय के NCC Incharge Subedar Major Balbir Singh तथा Mr. Sourav ने enrollment प्रक्रिया के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को NCC की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने और अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि NCC विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रभक्ति को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। IIU विद्यार्थियों को शैक्षणिक शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।



