Sliderपंजाब

गोराया में भीषण सड़क हादसा, 13 लोग घायल

जालंधर: जालंधर के गोराया से फिल्लौर की ओर जा रहा एक टाटा ट्रक अचानक असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर गया और सामने से आ रहे टाटा ऐस (छोटा हाथी) से जा टकराया। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि टाटा ऐस में सवार 13 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) के इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही एसएसएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि टाटा ट्रक गुराया से फिल्लौर की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर गया और दूसरी दिशा यानी फिल्लौर से गुराया की ओर आ रहे टाटा ऐस से टकरा गया

Related Articles

Back to top button