Uncategorizedपंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘रोटरी क्लब,जालंधर’ द्वारा आयोजित प्रतिस्पर्धा में जीती ट्रॉफ़ी

● विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के कुशल नेतृत्त्व में विद्यार्थियों की टीम ने ‘’अंतर्सविद्यालय कविता पाठ प्रतियोगिता’ में फ़र्स्ट रनरअप ट्रॉफ़ी प्राप्त की। ‘रोटरी क्लब,जालंधर’ द्वारा होटल ‘बेस्ट वेस्टर्न प्लस’ में आयोजित की गई इस प्रतियोगिता में दसवीं ई कक्षा के निखिल सूद तथा दसवीं सी कक्षा की हिताक्षी शर्मा ने टीम के रूप में भाग लिया। दोनों विद्यार्थियों ने ‘कुर्बानी’ और ‘युद्ध नहीं जिनके जीवन में’ विषयों पर आधारित जोशीली और लयबद्ध कविताएँ सुनाकर ‘अंतर्सविद्यालय कविता-पाठ प्रतियोगिता’ में ‘प्रथम रनरअप ट्रॉफ़ी’ जीती। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं तथा मार्गदर्शक अध्यापकों के सार्थक प्रयासों की भी प्रशंसा की।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विजेताओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

Back to top button