
सरकार और हूथी गुट के बीच लड़ाई में लोगों की मौत

यमन : पश्चिमी प्रांतों ताइज़ और होदेइदाह में यमनी सरकारी सेना और हूती विद्रोहियों के बीच भीषण जंग छिड़ गई है। चार दिनों से लगातार जारी इस हिंसक झड़प में अब तक कम से कम 117 लोगों की जान जा चुकी है। पश्चिमी तट के मोर्चों पर सरकारी सेना के साथ मौजूद एक सीनियर मेडिकल अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि गुरुवार को लड़ाई शुरू होने के बाद से सरकारी सेना के 54 सैनिक मारे गए हैं और कई अन्य घायल हुए हैं।पश्चिमी होदेइदाह प्रांत में हूथी-नियंत्रित अस्पतालों के दो मेडिकल सूत्रों ने बताया कि इसी दौरान हूथी गुट के 63 सदस्य मारे गए जिससे दोनों पक्षों की कुल मरने वालों की संख्या 117 हो गई। शुक्रवार को यमनी सरकार के लड़ाकू विमानों ने होदेइदाह और ताइज़ के पश्चिमी प्रांतों में हूथी-नियंत्रित इलाकों पर हमले किए।ये हमले ज़मीनी सैनिकों की मदद के लिए किए गए जो रणनीतिक बाब अल-मंदाब जलडमरूमध्य के पास हूथी गुट के बड़े हमले का सामना कर रहे थे। अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि ये हवाई हमले तब हुए जब दोनों प्रांतों में कई मोर्चों पर ज़बरदस्त लड़ाई चल रही थी जहां हूथी लड़ाकों ने पिछले 24 घंटों में तेज़ी से आगे बढ़ते हुए बढ़त बनाई थी।



