Sliderपंजाब

रेस्टोरेंट मालिक ने 2 लोगो पर खुद को धमकी देने के लगाए आरोप

जालंधर: अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित Padrino Restaurant के संचालक अरुणदीप सिंह ने दो अज्ञात व्यक्तियों पर खुद को CIA स्टाफ का कर्मचारी बताकर धमकाने का आरोप लगाया है।अरुणदीप सिंह के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार दो युवक रेस्टोरेंट के मुख्य गेट की बजाय किचन के रास्ते अंदर आए। पूछताछ करने पर उन्होंने खुद को CIA स्टाफ का कर्मचारी बताया और गुरविंदर नाम के व्यक्ति के बारे में पूछने लगे। जब उन्हें बताया गया कि इस नाम का कोई व्यक्ति रेस्टोरेंट में काम नहीं करता, तो उन्होंने संचालक को धमकी देते हुए कहा कि गुरविंदर को बता देना कि वे यहां आए थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने हथियार भी दिखाया। घटना के बाद अरुणदीप सिंह ने थाना-7 के SHO को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उन्होंने करीब तीन महीने पहले ही यह रेस्टोरेंट टेकओवर किया है और इससे पहले यहां कोई अन्य रेस्टोरेंट संचालित होता था। रेस्टोरेंट संचालक का कहना है कि उनके साथ पहले भी दो बार हमला हो चुका है

Related Articles

Back to top button