Sliderपंजाब

एस. आर. लधड़ IAS (सेवानिवृत्त) ने निवासियों, उद्योग प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

गिल, लुधियाना ग्रामीण के हलका प्रभारी एस. आर. लधड़ IAS (सेवानिवृत्त) ने जसपाल बांगर, बुलारा, रूड़का, दाद, ठाकरवाल/ओमैक्स, गोल्डन एवेन्यू और बसंत एवेन्यू , गोल्डन एवेन्यू और भट्टियाँ
का दौरा कर निवासियों, उद्योग प्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान चुनाव सूचि की विशेष सुधायी, सड़क, सीवरेज, बिजली, पेयजल और अन्य नागरिक समस्याओं पर चर्चा हुई।

बसंत एवेन्यू में उद्योग प्रतिनिधियों ने सीवरेज, सड़कों, बिजली और पानी की कमी से जुड़ी समस्याएं उठाईं। लधड़ ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी जायज़ मांगों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान का हर संभव प्रयास किया जाएगा। उद्योग प्रतिनिधियों ने भाजपा के प्रति समर्थन जताते हुए उनके सीधे संवाद की सराहना की।

इस अवसर पर लधड़ का स्वागत और सम्मान श्री के. पी. राणा, अध्यक्ष, एससी मोर्चा; श्री असीम कक्कड़, अध्यक्ष, युवा विंग; पूर्व जिला अध्यक्ष श्री संगोवाल; सर्कल अध्यक्ष श्री राजविंदर सिंह और श्री हरप्रीत सिंह रूड़का; श्रीमती आरती टोंक; पूर्व सर्कल अध्यक्ष श्री अमित ओबरॉय; तथा प्रिंसिपल कश्मीर सिंह ने किया। पूर्व जिला अध्यक्ष एवं महासचिव श्री लखविंदर सिंह भी दौरे के दौरान उनके साथ रहे।
प्रिंसिपल सरदार कश्मीर सिंह ने श्री लाधार को मिमेंटो और गुरमुखी लिपि का विशेष चिन भेंट किया।
लधड़ ने ओमैक्स कॉलोनी में जन्माष्टमी समारोह में भाग लेकर श्री विकास राजदेव और निवासियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्वामी गिरी जी ने श्रीमती आरती टोंक , सीनियर भाजपा कार्यियाकर्ता और उनकी बेटी के साथ लुधियाना स्थित लधड़ के निवास पर पहुंचकर उन्हें आशीर्वाद दिया।

लधड़ ने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और जनता से सीधे जुड़ाव में है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों को लोगों के लिए सदैव उपलब्ध रहना चाहिए तथा उनकी जायज़ समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि गिल हलके में विकास की अपार संभावनाएं हैं, लेकिन बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों का समाधान आवश्यक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे गांवों, कॉलोनियों और औद्योगिक क्षेत्रों का दौरा जारी रखकर लोगों की जायज़ मांगों के समाधान के लिए प्रयास करते रहेंगे।

दौरे में भाजपा कार्यकर्ताओं, निवासियों और समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे गिल हलके में पार्टी के मजबूत संगठनात्मक आधार का प्रदर्शन हुआ।

एस. आर. लधड़
9417500610

Related Articles

Back to top button