पंजाबशिक्षा और संस्कृति

इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बाथू, ऊना (हि.प्र.) में Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027 के अंतर्गत विद्यार्थियों को आगामी क्विज एवं युवा सहभागिता कार्यक्रम के लिए जागरूक एवं तैयार किया

इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बाथू, ऊना (हि.प्र.) में Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD) 2027 के अंतर्गत विद्यार्थियों को आगामी क्विज एवं युवा सहभागिता कार्यक्रम के लिए जागरूक एवं तैयार किया गया। इस अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता, युवा भागीदारी तथा विकसित भारत के संकल्प के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।इस अवसर पर श्री प्रदीप कुमार चौधरी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS), ऊना ने विद्यार्थियों को VBYLD 2027 की गतिविधियों, क्विज की तैयारी तथा युवा नेतृत्व की भूमिका के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को सक्रिय रूप से भाग लेने और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में अपनी सार्थक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में डॉ. विपुल शर्मा, नोडल ऑफिसर, इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, ने विद्यार्थियों को अभियान के उद्देश्यों से अवगत कराया तथा उन्हें क्विज के लिए नियमित तैयारी करने और अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया।श्रीमती मनदीप कौर, प्रोग्राम ऑफिसर, NSS, ने विद्यार्थियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए VBYLD 2027 अभियान की गतिविधियों को सफलतापूर्वक संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अभियान में इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कुल 60 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने क्विज की तैयारी के साथ-साथ विकसित भारत, युवा नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण एवं समसामयिक राष्ट्रीय विषयों से संबंधित जानकारी प्राप्त की।विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं में नेतृत्व क्षमता, जागरूकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। VBYLD 2027 के माध्यम से विद्यार्थियों को “युवा शक्ति से विकसित भारत” के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button