Sliderअन्य राज्य

MP में 103 पंचायत पदों पर मतदान,

भोपाल : मध्यप्रदेश में पंचायत उपचुनाव के तहत मंगलवार को 103 पदों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें 04 पंच, 79 सरपंच, 15 जनपद पंचायत सदस्य और पांच जिला पंचायत सदस्य पद शामिल हैं। मतदान के दौरान आगर-मालवा जिले के सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव में वार्ड क्रमांक-7 के मतदान केंद्र पर ईवीएम के सीरियल नंबर को लेकर विवाद के चलते करीब 15 मिनट तक मतदान रुका रहा। स्थिति स्पष्ट होने के बाद मतदान दोबारा शुरू कर दिया गया। सुसनेर में स्थानीय विधायक भैरोंसिंह परिहार ने ईवीएम के फर्जी होने का आरोप लगाते हुए मशीन से संबंधित जानकारी लिखित में उपलब्ध नहीं कराने पर आपत्ति जताई। उनके पास मौजूद पुरानी सूची और ईवीएम के सीरियल नंबर में अंतर पाया गया। इसके बाद दोनों दलों के समर्थक मतदान केंद्र पर एकत्र हो गए। बताया गया कि रैंडमाइजेशन के बाद ईवीएम बदले जाने के कारण सीरियल नंबर में अंतर आया था। दोनों प्रत्याशियों के मौके पर पहुंचने और स्थिति स्पष्ट होने के बाद मतदान शुरू हुआ। सुसनेर नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के प्रदीप सोनी और कांग्रेस के विष्णु पाटीदार के बीच मुकाबला है। 15 वाडरं के 17 मतदान केंद्रों पर 13,843 मतदाता मतदान कर रहे हैं। मतदान के लिए 159 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई हैवहीं आगर-मालवा जिले के सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव के दौरान एक युवक मतदान केंद्र क्रमांक-09 पर फर्जी मतदान करने के आरोप हैं। आशंका के चलते मौके पर मौजूद कांग्रेस विधायक भैरोसिंह परिहार और बूथ एजेंट ने इसका विरोध किया। इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले गई।

Related Articles

Back to top button