Sliderपंजाब

LPU हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार और 5 हिरासत में

दिल्ली : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा और तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गगन निवासी टिब्बी मोहल्ला, फगवाड़ा, जेम्स वह अन्य एक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों युवक यूनिवर्सिटी परिसर में हुई तोड़फोड़ में शामिल थे।पुलिस अब उनसे पूछताछ कर हिंसा के दौरान उनकी भूमिका और उनके साथ मौजूद अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने कुल दो एसआईटी गठित की हैं। एक SIT एफआईआर नंबर 163, 105 और 106 से जुड़े मामलों की अलग-अलग जांच कर रही है। वहीं, दूसरी टीम यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ डिजिटल साक्ष्य जुटा रही है।पुलिस घटनाक्रम के दौरान मौजूद लोगों की पहचान करने में भी जुटी है। इसी जांच के तहत पुलिस ने एलपीयू में हुए उपद्रव के मामले में पांच और लोगों को राउंडअप किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हिंसा में कौन-कौन लोग शामिल थे और क्या गिरफ्तार व राउंडअप किए गए लोगों का आपस में कोई संपर्क था। जांच के आधार पर पुलिस आगे और गिरफ्तारियां कर सकती है।

Related Articles

Back to top button