
सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने आईकेजीपीटीयू मेरिट सूची में शानदार प्रदर्शन किया।

जालंधर, 5 अक्टूबर: सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड, जालंधर के विद्यार्थियों ने आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (IKGPTU) की मेरिट सूची में शानदार स्थान प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है। विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सीजीपीए और मेरिट स्थान हासिल किए, जो उनकी लगन, निरंतर मेहनत और शैक्षणिक उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। बी.एससी. फैशन डिजाइन में ज्योति ने 9.62 सीजीपीए के साथ मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया, राजनी बाला ने 9.56 के साथ चौथा, आँचल ने 9.46 के साथ आठवां तथा नीलिमा देवी ने 9.41 के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। वही एम.एससी. फैशन डिजाइन में रूपिंदर कौर ने 9.41 सीजीपीए के साथ मेरिट में प्रथम स्थान हासिल किया, रितु अत्री ने 9.34 के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि डिंपल सैनी और नीलम ने 9.27 के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया, सतविंदर कौर ने 8.99 के साथ सातवां स्थान हासिल किया। बी.ए. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BAJMC) में अतुल मेहता ने 8.36 सीजीपीए के साथ मेरिट में आठवां स्थान प्राप्त किया। वहीं एम.ए. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MAJMC) में रिया मिनिया ने 8.42 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, गगनदीप वर्मा ने 7.79 के साथ दूसरा तथा चरनजीत कौर ने 7.70 सीजीपीए के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। एमसीए दुसरे वर्ष में रूपवीर कौर ने 8.83 सीजीपीए के साथ मेरिट में नौवां स्थान प्राप्त किया। एम.एससी. एम एम बी में अंकिता और हिमाली ने 8.85 सीजीपीए के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया, अर्शदीप ने 8.81 के साथ चौथा, सुमनदीप ने 8.80 के साथ पांचवां, गीता रानी ने 8.77 के साथ छठा, अभिषेक ने 8.57 के साथ आठवां तथा सिमरन ने 8.56 सीजीपीए के साथ नौवां स्थान प्राप्त किया। एमबीए में प्रियंका ने 9.18 सीजीपीए के साथ मेरिट में पांचवां स्थान हासिल किया। इस शानदार शैक्षणिक उपलब्धि पर चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनकी मेहनत, अनुशासन एवं पढ़ाई के प्रति समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करती हैं। प्रिंसिपल डॉ. रोहन शर्मा ने भी मेधावी विद्यार्थियों, फैकल्टी सदस्यों और अभिभावकों को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावसायिक मार्गदर्शन और ऐसा अनुकूल शैक्षणिक वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है, जिससे वे अपने शैक्षणिक एवं करियर लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकें।



