
इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में स्वदेशी जागरण मंच के विशेष स्वावलंबी युवा कार्यक्रम का आयोजन

इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, बाथू में स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में “विशेष स्वावलंबी युवा कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय “नशामुक्त समाज, स्वदेशी अपनाना, आत्मनिर्भरता, रोजगार एवं राष्ट्र निर्माण” रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के लगभग 65 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने, आत्मनिर्भर बनने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में श्री जतिंदर सिंह बाली जी एवं श्री सत्यदेव साहोदा जी ने Resource Persons के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को बढ़ावा देने तथा स्थानीय उत्पादों, कारीगरों एवं छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं को अपनाना देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और रोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।कार्यक्रम में इंडस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के माननीय कुलपति डॉ. संजय कुमार बहल जी ने विशेष अतिथि के रूप में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा के साथ कौशल, उद्यमिता, स्वावलंबन एवं सामाजिक जिम्मेदारी को अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर डॉ. विपुल शर्मा जी, Coordinator एवं Nodal Officer, MY Bharat, तथा श्री बरुण कुमार जी की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. अमिता रानी ने किया। डॉ. मंदीप सिंह एवं श्री सौरव शर्मा जी ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति एवं सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन, स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का संदेश रहा—“स्वदेशी अपनाएँ, स्वावलंबी बनें और राष्ट्र को सशक्त बनाएँ।”



