

दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है कोर्ट ने राजपाल यादव को निर्देश देते हुए कहा है कि उन्हें 13 अक्टूबर तक शिकायर्ता को 2 करोड़ की राशि लौटानी होगी इसे साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा है कि भुगतान होने के बाद ही हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ उनकी याचिका पर विचार किया जाएगा एक्टर राजपाल यादव भी आज सुप्रीम कोर्ट में मौजूद थे वहीं एक्टर इस दौरान 1.15 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी लेकर आए थे इसके साथ ही 85 लाख रुपये भी उन्हें 13 अक्टूबर तक शिकायतकर्ता को देने होंगेएएनआई की रिपोर्ट के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान राजपाल यादव को फटकार लगाई गई है इसके साथ ही कोर्ट ने एक्टर को चेतावनी दी है कि उनकी सजा भी बढ़ाई जा सकती है इसके साथ ही कोर्ट ने ये भी कहा है कि बार-बार मोहलत इसलिए दी जा रही है कि शिकायतकर्ता को पूरी राशि मिल जाए वहीं फटकार लगाते हुए राजपाल यादव को कोर्ट ने कहा कि कानून का इस तरह से दुरुपयोग करना ठीक नहीं है कोर्ट ने ये भी कहा कि कोर्ट ने राशि जमा करने के जो निर्देश दिए थे उसका ये मकसद था कि शिकायतकर्ता को पूरी राशि दी जाए, लेकिन राजपाल यादव का आचरण इस उद्देश्य को पूरा नहीं करता है



