

जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद किए जाने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दमोरिया पुल का रास्ता बंद होने के कारण कई लोग इकहरी पुली की तरफ से जाते नजर आए, जिसके चलते इकहरी पुली के नीचे भारी जाम लग गया और काफी देर तक वाहन चालक जाम में फंसे रहे।वहीं पुल के ऊपर भी मशीनों से निर्माण कार्य चल रहा था जिसके चलते राहगीरों को पुल के ऊपर से गुजरने में भी दिक्कतें पेश आईं। पहले भी लंबे समय तक दमोरिया पुल को बंद रखा गया था जिसे अब फिर करीब 15 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि विभाग को काम एकबार पूरा कर लेना चाहिए ताकि जनता को बार-बार परेशानियां पेश न आए।



