पंजाबशिक्षा और संस्कृति

एचएमवी में ओजोन सप्ताह का आयोजन

हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के दिशा-निर्देशन में पीजी विभाग ऑफ बॉटनी की डी.डी. पंत बॉटनिकल सोसाइटी द्वारा डीएसटी-क्यूरी ग्रांट के अंतर्गत ओजोन सप्ताह मनाया गया। सप्ताह भर चले इस आयोजन में ओजोन परत के महत्व, जैव विविधता संरक्षण तथा सतत भविष्य के लिए संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूकता पैदा करने हेतु विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ‘नेचर एंड बायोडायवर्सिटीÓ विषय पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बी.एससी. मेडिकल सेमेस्टर-3 की सेजल ने प्रथम, बी.एससी. मेडिकल सेमेस्टर-5 के संदीप ने द्वितीय तथा बी.वोक. जर्नलिज्म एंड मॉस कयूनिकेशन सेमेस्टर-5 की अर्चना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी.वोक. जर्नलिज्म एंड मॉस कयूनिकेशन सेमेस्टर-5 की महक तथा एम.एससी. बॉटनी सेमेस्टर-3 की किरण को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। महाविद्यालय की जैव विविधता पर आधारित रील मेकिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें बी.एससी. मेडिकल सेमेस्टर-1 की फरीना ने प्रथम तथा बी.वोक. जर्नलिज्म एंड मॉस कयूनिकेशन सेमेस्टर-5 की हर्षिता ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। इस अवसर पर न्यूट्रास्यूटिकल फूड शो का भी आयोजन किया गया, जो न्यूट्रिशन सप्ताह के अंतर्गत ‘हेल्दी फूड, हेल्दी लाइफÓ विषय पर आधारित था। प्रतियोगिता में 16 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने बिना ईंधन का प्रयोग किए पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार किए। बी.एससी. मेडिकल सेमेस्टर-5 के संदीप कौर एवं युविका तथा बी.एससी. बायोटेक्नालोजी सेमेस्टर-5 की हर्षिता, बलजिंदर, जसलीन एवं मिष्ठी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एम.एससी. बॉटनी सेमेस्टर-3 की किरण एवं सुहानी तथा एम.एससी. बॉटनी सेमेस्टर-1 की तान्या, हरमनदीप एवं पवनीत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बी.एससी. मेडिकल सेमेस्टर-3 की नेहा, अंकिता, अनु एवं शिवांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बी.एससी. मेडिकल सेमेस्टर-1 की ऐश्मीन, हरमनदीप, जसप्रीत एवं दृष्टि तथा बी.एससी. बायोटेक्नालोजी सेमेस्टर-1 की अमूल्या, तनवी, फिरदौस एवं वंशिका को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सभी विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उन्हें पृथ्वी के संरक्षण तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सतत भविष्य सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता के वाहक बनने का संदेश दिया। बॉटनी विभाग की एचओडी डॉ. अंजना भाटिया ने छात्राओं को जैव विविधता संरक्षण के महत्व से अवगत करवाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में सीनियर फैकल्टी डॉ. ममता, केमिस्ट्री विभाग की अध्यक्षा श्रीमती दीपशिखा, श्रीमती पूर्णिमा एवं डॉ. शालिंदर ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉ. रमनदीप कौर, मिस हरप्रीत कौर एवं डॉ. शुचि भी उपस्थित रहीं। सोसाइटी की इंचार्ज डॉ. श्वेता चौहान ने सभी का धन्यवाद किया।

Related Articles

Back to top button