

जालंधर, 8 अक्टूबर 2026
लायंस क्लब जालंधर द्वारा आज पिंगलवाड़ा, मखदूमपुरा में प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अगुवाई मे मानवता की सेवा के तहत दोपहर के भोजन का लंगर आयोजित किया गया।इस सर्विस प्रोजेक्ट में क्लब सैकट्री अरुण वशिष्ट के भाई अनिल वशिष्ट प्रसिद्ध उद्योगपति और आर टी आई एक्टिविस्ट फेडरेशन ऑफ पंजाब के प्रधान ने सहयोग किया।
इस अवसर पर सैक्ट्री अरुण वशिष्ट, ट्रेजियर सुरिंदर सिंह, पीआरओ सरवन अग्रवाल, मीडिया इंचार्ज जगन नाथ सैनी, सीनियर लायन ए.के. बहल, हर्षवर्धन शर्मा, सेवा सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर मल्होत्रा साहब ने अपने संबोधन में कहा *लायंस क्लब का मूल मंत्र ही सेवा है – We Serve। पिंगलवाड़ा भगत पूरन सिंह जी द्वारा लगाया गया मानवता का वो पौधा है जो आज विशाल वट वृक्ष बन चुका है। यहाँ आकर असहाय और बेसहारा लोगों की सेवा करने से मन को जो सुकून मिलता है, वह किसी और कार्य में नहीं मिलता। हमारा क्लब हमेशा से समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए समर्पित रहा है और आगे भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे*। मैं सभी सदस्यों का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने इस नेक कार्य में बढ़-चढ़ कर सहयोग दिया।”
अंत में पिंगलवाड़ा प्रबंधन ने लायंस क्लब जालंधर का आभार व्यक्त किया।



