

पठानकोट: पठानकोट में करीब 500 करोड़ रुपये के पंचायत जमीन घोटाले की जांच प्रवर्तन निदेशालय ने तेज कर दी है। एजेंसी इस मामले में जमीन के कथित अवैध हस्तांतरण और अवैध खनन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। मामला पंचायत की जमीन को कथित तौर पर निजी लोगों के नाम करने और वहां से खनन किए जाने के आरोपों से जुड़ा है।जांच पठानकोट जिले के भट्टियां गांव की करीब 91.75 एकड़ पंचायत जमीन से संबंधित है। आरोप है कि जमीन को नियमों के खिलाफ निजी व्यक्तियों के नाम हस्तांतरित किया गया। इस जमीन पर अवैध खनन किए जाने की भी आशंका है।मामले की जांच के तहत ED ने मोहाली स्थित ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के मुख्यालय में रिकॉर्ड की जांच की।



