
शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने हिंदी कविताएँ सुनाकर दिखाई अपनी प्रतिभा

विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली की अध्यक्षता में विद्यालय में करवाई जा रही विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के क्रम में, पहली से पाँचवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भाषाई विकास व नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘अंतर्सदनीय हिंदी कविता-पाठ प्रतियोगिता’ आयोजित करवाई गई। इस प्रतियोगिता में 72 चयनित विद्यार्थियों ने ‘आज़ादी के दीवाने’, ‘जल-संरक्षण’ तथा माँ का प्यार’ विषयों पर आधारित लयबद्ध कविताएँ सुनाईं। नायाब शर्मा, अक्षिता, आरोही सहगल, मन्नत तथा प्रियल ढींगरा ने भाषागत शुद्धता, भाव-भंगिमा और प्रस्तुति के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके अपनी-अपनी कक्षा के वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को पदक और प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।
● डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई दी।



