पंजाबशिक्षा और संस्कृति

ट्रिनिटी कॉलेज में अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन आज स्थानीय ट्रिनिटी कॉलेज में एकेडमिक सेशन 2026-27 की पहली अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया

ट्रिनिटी कॉलेज में अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन
आज स्थानीय ट्रिनिटी कॉलेज में एकेडमिक सेशन 2026-27 की पहली अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। हर शैक्षणिक संस्थान के लिए तीन ज़रूरी कड़ियाँ अति आवश्यक हैं, जिनमें अध्यापक, छात्र और अभिभावक शामिल हैं। इन तीनों के बिना शैक्षणिक संस्थानों का कोई वजूद नहीं है। इन्हीं कड़ियों को ध्यान में रखते हुए जालंधर के ट्रिनिटी कॉलेज में अकादमिक सत्र 2026-27 की पहली अध्यापक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अध्यापकों ने छात्रों के अभिभावकों को बच्चे के पेपरों में मिले अंकों, हाज़िरी और प्रदर्शन आदि के बारे में बताया। इस बैठक में करीब 383 छात्रों के अभिभावक अध्यापकों से मिले। छात्रों के अभिभावक से कॉलेज के बारे में सुझाव भी मांगे गए। ट्रिनिटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के मैनेजिंग डायरेक्टर रेव फादर पीटर कावमपुरम, रेव फादर जॉन, ट्रिनिटी कॉलेज के डायरेक्टर रेव फादर थॉमस कोलेनचेरी, ट्रिनिटी कॉलेज के असिस्टेंट डायरेक्टर रेव फादर एंथनी जोसेफ, कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अजय पराशर, कोऑर्डिनेटर असिस्टेंट प्रोफेसर ज्योति और पूरे ट्रिनिटी स्टाफ की कोशिशों से प्रोग्राम सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इस बैठक में मौजूद छात्रों के अभिभावकों ने इस कार्यक्रम के अयोजन की तारीफ़ की और कॉलेज की प्रदर्शन के बारे में ज़रूरी सुझाव भी दिए।

Related Articles

Back to top button