पंजाबशिक्षा और संस्कृति

शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने ‘जालंधर सहोदय अन्तर्विद्यालय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता’ में जीता सांत्वना पुरस्कार

● विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास हेतु ‘सहोदय इंटर स्कूल नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता’ में भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया। ‘सीजेएस पब्लिक स्कूल, जालंधर’ में आयोजित की गई इस प्रतिस्पर्धा में नौवीं से बारहवीं कक्षा के दस विद्यार्थियों की टीम ने ‘कोचिंग क्लासेज़ की बढ़ती लूट’ विषय पर आधारित नुक्कड़ नाटक पेश किया। विद्यार्थियों ने दमदार आवाज़ में, डफ़ली की थाप पर अपनी बात को तुकबंदी करते हुए विषयानुसार समाज को जागरुक किया और अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन करते हुए सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
● प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण सैली ने विजेताओं और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या श्रीमती रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या श्रीमती ममता अरोड़ा ने भी विजेता विद्यार्थियों की टीम और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की प्रशंसा की।

Related Articles

Back to top button