Sliderपंजाब

हलका इंचार्ज दीपक बाली ने वार्ड नंबर 37 को दिया विकास का तोहफा, 15 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने के कार्य का किया उद्घाटन

जालंधर कैंट: वार्ड नंबर 37 के बाबा माखन शाह लुबाना नगर में विकास कार्यों को गति देते हुए 15 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने के कार्य का उद्घाटन हलका कैंट के इंचार्ज दीपक बाली द्वारा किया गया। इस विकास कार्य की शुरुआत से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर देखने को मिली। स्थानीय निवासियों ने इस कार्य के लिए दीपक बाली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इंटरलॉकिंग टाइलें लगने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और बुनियादी सुविधाओं में सुधार आएगा। इस अवसर पर पंजाब एग्रो के चेयरमैन मंगल सिंह बासी, दोआबा मीडिया सचिव आत्म प्रकाश बबलू, वार्ड नंबर 37 के इंचार्ज निरवल कंग, हलका कैंट के मीडिया इंचार्ज अनमोल खन्ना, जगजीत सिंह गाबा और बाबा माखन शाह लुबाना के प्रधान एस.पी. सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा सुखविंदर सिंह, अमित कुमार, बलदेव सिंह, सतविंदर सिंह, सुरिंदर सिंह, हनी सरीन, अमरजीत सिंह, संतोख सिंह, दीदार सिंह, सतनाम सिंह और पी.एस. वालिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने कहा कि इंटरलॉकिंग टाइलें लगाने का कार्य इलाके की जरूरतों को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल लोगों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता में भी सुधार होगा। उन्होंने इस विकास कार्य के लिए हलका इंचार्ज दीपक बाली का धन्यवाद किया। इस अवसर पर दीपक बाली ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वार्ड में जो अन्य विकास कार्य अभी लंबित हैं, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। दीपक बाली ने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि लोगों की जरूरतों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और विकास की गति को बनाए रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button