

मानसा: पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले की जांच अब CBI करेगी। पंजाब सरकार ने झोटा के परिवार की मांग मानते हुए केस केंद्रीय जांच ब्यूरो को सौंपने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पोस्ट में कहा कि वह नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ हर समय मजबूती से खड़े हैं। परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए सरकार यह मामला CBI को सौंप रही है। सीएम मान ने कहा कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ उनकी लड़ाई निर्णायक मोड़ तक जारी रहेगी। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार को जो भी सख्त कदम उठाने पड़ेंगे, उनसे पीछे नहीं हटा जाएगा।



