
टाइगर केस में नया खुलासा, जाने क्या

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में सोनीपत के खरखौदा निवासी सुमित की गिरफ्तारी के बाद उसके परिवार की परेशानी बढ़ गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हथियार सप्लाई करने के मामले में सुमित और कुणाल को गिरफ्तार किया है। वहीं, सुमित के परिवार का दावा है कि उनका बेटा बेकसूर है और उसे कुणाल उर्फ भोला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिवार ने नितिन नाम के एक शख्स पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। सोनीपत के खरखौदा में रहने वाले सुमित की गिरफ्तारी के बाद अब उसके परिवार ने सामने आकर अपना पक्ष रखा है। परिवार का कहना है कि सुमित को कुणाल उर्फ भोला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। सुमित ने नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की है और पिछले तीन साल से खरखौदा में एक कपड़े की दुकान पर काम कर रहा था। परिवार के मुताबिक, दुकान पर काम करने के दौरान सुमित की मुलाकात कुणाल से हुई थी।परिवार ने नितिन नाम के एक शख्स पर भी आरोप लगाए हैं।मां का कहना है कि उनके पास इतने पैसे भी नहीं हैं कि वे मुंबई जाकर बेटे के मामले की पैरवी कर सकें। अब आशा अपने बेटे की रिहाई की गुहार लगा रही हैं और प्रशासन से मदद की अपील कर रही हैं।


