
मोगा: मोगा के अकालसर रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जनता फर्नीचर शोरूम में अचानक आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग ने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया और शोरूम में रखा फर्नीचर और दूसरा सामान आग की चपेट में आ गया। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है।जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर शाम अकालसर रोड पर जनता फर्नीचर शोरूम में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। शुरुआत में आग एक सीमित जगह पर लगी थी, लेकिन शोरूम में फर्नीचर और दूसरा सामान ज्यादा होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में शोरूम से आग की लपटें उठने लगीं, जिससे आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।



